सूर्यकुमार यादव ने IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिन तेंदुलकर का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। अब वो मुंबई इंडियंस के लिए एक सीजन में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं।
सूर्यकुमार यादव ने IPL 2025 में नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के लिए एक सीजन में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ये रिकॉर्ड पहले ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने IPL 2010 में 618 रन बनाए थे।
लेकिन अब सूर्यकुमार यादव इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चुके हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 36 रन बनाकर ही तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया और अभी तक उन्होंने 619 से ज़्यादा रन बना लिए हैं।
यह दूसरी बार है जब सूर्यकुमार ने एक IPL सीजन में 600 से ज़्यादा रन बनाए हैं। 2023 में भी उन्होंने 605 रन बनाए थे। लेकिन इस बार वो इससे भी आगे निकल चुके हैं। उनकी बल्लेबाज़ी इस सीजन में बेहद ज़बरदस्त रही है — लगातार 14 बार उन्होंने 25 से ज़्यादा रन बनाए हैं, जो एक नया रिकॉर्ड है। इस मामले में उन्होंने टेम्बा बावुमा का रिकॉर्ड तोड़ा है।
also read other story :
इतना ही नहीं, SKY ने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बना लिया है। 2008 में सनथ जयसूर्या ने 31 छक्के मारे थे, जबकि सूर्यकुमार अब तक 32 छक्के लगा चुके हैं।
वो IPL 2025 में 600+ रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज़ बन चुके हैं — उनके साथ इस लिस्ट में साई सुदर्शन और शुभमन गिल भी हैं।

Hi, I’m Vikas Kumar — a passionate news blogger with 4 years of experience in digital journalism. I specialize in delivering timely and engaging news content that keeps readers informed and curious. Follow me on Instagram @i_vikaskohli for news updates and more!